भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। जिले में मंगलवार से छह केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों की गणित विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा देकर क्लास रूम से निकलते बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। बता दें कि जनपद में 10वीं और 12वीं कक्षा में कुल 5185 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें से पहले दिन केवल दसवीं की परीक्षा थी। कुल छह केंद्रों पर 25 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पूर्व जांच की गई और निर्धारित समय से पहले ही छात्र केंद्रों पर पहुंच गए। परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.