मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले में 16 केंद्रों पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा होगी। जिले में दोनों परीक्षाओं में मिलाकर लगभग 16 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10वीं बोर्ड में 11 हजार तो 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। फरवरी में होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों की सूची भेजी गई है। इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से ही शुरू है। इसे लेकर जिला स्तर पर तैयारी शुरू है। सीबीएसई ने परीक्षा केन्द्रों के निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे सीबीएसई की गाइडलाइन के तहत सभी केन्द्र पर सीसीटीवी समेत अन्य संसाधन दुरुस्त करते हुए रिपोर्ट देंगे। कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर उन्हीं केन्द्रों का चयन किया गया है, जहां संसाधन अपडेट हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं एक ही पाली में होनी है। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.