आगरा, जून 14 -- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के छात्र अपनी काव्य की प्रतिभा दिखा सकेंगे। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) कक्षा नवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय काव्य उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन 31 जुलाई तक चलेगी। सीबीएसई की निदेशक (अकादमिक) प्रोफेसर डॉ.प्रज्ञा एम. सिंह की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय प्लेटफॉर्म पर दी गई सूची से एक कविता चुनकर उसका 60 से 90 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। इस वीडियो को निर्धारित हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद छात्रों को राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय की वेबसाइट या ऐप पर सबमिट करनी होगी। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में ...