बुलंदशहर, मार्च 28 -- जिले में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 27 केंद्रों पर जारी हैं। शनिवार को इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने बिजनेस स्टडी विषय का पेपर दिया। केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि कक्षा इंटरमीडिएट के बिजनेस स्टडी के पेपर में पंजीकृत 2430 के सापेक्ष 2395 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 35 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं जारी रहेंगी। 30 अप्रैल को इतिहास विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं रहेंगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी सक्रिय हैं और नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षक लगातार केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...