मथुरा, मार्च 9 -- सीबीएसई बोर्ड दिल्ली की इंटरमीडिएट गणित परीक्षा सोमवार को जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक हुई। इस परीक्षा में 4810 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। गणित के कुछ प्रश्नों ने छात्रों को उलझाया। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल होती हुई नहीं मिली। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कॉर्डीनेटर एवं डीपीएस रिफाइनरी के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र ग्रेवाल ने बताया कि आज इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा शांति पूर्वक हुई। इस परीक्षा में 4902 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से परीक्षा देने के लिए 4810 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 92 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.