रांची, सितम्बर 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई की 10वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट में डेमोग्राफिक डिटेल में सुधार कराना अब आसान नहीं होगा। इसे लेकर बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुधार के लिए भेजे जाने वाले आवेदन में सभी जरूरी और प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। अधूरे आवेदन सीधे खारिज कर दिए जाएंगे। प्रमाणपत्रों में दर्ज नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि में लगातार सुधार के लिए आनेवाले आवेदनों को लेकर यह निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा और परिणाम से पहले विद्यार्थियों को अपने विवरण की जांच और गलती सुधारने के कई अवसर देता है। कक्षा नौ में पंजीकरण से लेकर 10वीं की एलओसी, एडमिट कार्ड और परिणाम से पहले तक कई स्तरों पर विवरण की पुष्टि कराई जाती है, फिर भी त्रुटि ...