लखनऊ, नवम्बर 22 -- पीजीआई परिसर स्थित सेंटर फॉर बायो मेडिकल रिसर्च (सीबीएमआर) के निदेशक का कार्यकाल तीन दिन पहले 20 नवम्बर को खत्म हो गया है। शासन ने संस्थान में अभी तक न नए निदेशक की तैनाती की है और न ही किसी को कार्य वाहक निदेशक की जिम्मेदारी दी। जिसकी वजह से यहां शोध समेत दूसरे काम प्रभावित हो रहे हैं। सीबीएमआर के वैज्ञानिकों का कहना है कि निदेशक की मंजूरी न मिलने से शोध में उपयोगी लैब के जरूरी केमिकल व मशीनों के उपयोगी चीजों की खरीद फरोख्त नहीं हो पा रही है। इसके अलावा संकाय सदस्य व कर्मचारियों के लंबित अवकाश व वेतन की मंजूरी समेत विभागीय कामकाज ठप्प हो गए हैं। अवकाश के आवेदन लंबित हैं। निदेशक न होने से इनकी मंजूरी नहीं मिल पा रही है। सीबीएमआर के निदेशक प्रो. आलोक धवन का पांच वर्ष का कार्यकाल 20 नवम्बर को पूरा होने के बाद वो कार्यमुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.