सीबीएन ने क्रूड के साथ युवक को गिरफ्तार किया
बाराबंकी, अगस्त 23 -- जैदपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास से एक डीसीएम से एक युवक को गिरफ्तार किया। वाहन से 2.156 किलोग्राम क्रूड पावडर बरामद किया गया। जैदपुर थाना क्षेत्र पर नेशनल हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास सीबीएन के अधीक्षक महेश प्रताप के साथ शैलेश मिश्र, विकास, मान सिंह, अमीष सिन्हा व अन्य टीम के सदस्यों ने सिलीगुड़ी से आ रहे डीसीएम वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन के एक गुप्त चैंबर में चार पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में 2.156 किलोग्राम क्रूड पावडर बरामद हुआ। इतनी भारी मात्रा के क्रूड पावडर देखकर सीबीएन की टीम भी दंग रह गई। पूछताछ करने पर करने पर युवक ने अपना नाम खालिद हसन खान निवासी शाहजहापुर बताया। सीबीएन टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी तस्कर के खिलाफ लिखा पढ़ी की।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.