रुडकी, फरवरी 10 -- केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की ने मंगलवार को अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया। संस्थान के रवींद्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और छात्रों ने संस्थान की आठ दशकों की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को साझा किया। समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार और अन्य अतिथियों ने सीबीआरआई के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। यह नया मोनोग्राम संस्थान की आधुनिक पहचान और भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस अवसर पर खानग्पा: द लिविंग हाउस ऑफ लद्दाख शीर्षक पुस्तक सहित वर्ष 2024 व 2025 के शोध प्रकाशनों का विमोचन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.