रुडकी, मार्च 10 -- सीबीआरआई में मंगलवार को पर्यावास और प्रकृति का सामंजस्य थीम के साथ 51वां वार्षिक फ्लावर शो उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन ने न केवल फूलों की सुंदरता को प्रदर्शित किया, बल्कि मानव आवास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने का एक सशक्त संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शोभा मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा की पत्नी मनीषा बत्रा ने बढ़ाई। संस्थान के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फूल सकारात्मकता के प्रतीक हैं जो मन को शांति प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. चंदन स्वरूप मीना के स्वागत उद्बोधन से हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.