सीबीआरआई में निर्माण तकनीकों पर मंथन
रुडकी, अक्टूबर 16 -- सीबीआरआई में शुक्रवार को इम्पैक्ट 2026 कार्यशाला आयोजित की गई। संस्थान के रवींद्रनाथ टैगोर सभागार में हुई एक दिवसीय कार्यशाला में नवीन निर्माण सामग्री, प्रीकॉस्ट निर्माण प्रणालियों और उन्नत तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई है। कार्यशाला के मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के एमेरिटस प्रोफेसर प्रो. तुषार के. दत्ता ने प्रीकास्ट फ्रेम के भूकंपीय व्यवहार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भूकंप के दौरान संरचनाओं की सुरक्षा, विभिन्न घटकों के मजबूत संयोजनों और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के महत्व पर जोर दिया। सीबीआरआई के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार ने स्वागत संबोधन में कहा कि निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण-अनुकूल, आपदा-सहिष्णु और संसाधन-कुशल समाधानों की आवश्यकता बढ़ रही है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.