रुडकी, अगस्त 29 -- रुड़की, संवाददाता। सीएसआईआर की महानिदेशक एवं डीएसआईआर की सचिव डॉ. एन कलैसेल्वी ने सीबीआरआई में सीएसआईआर ग्रामसेतु, सीएसआईआर स्मार्ट विलेज वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन के आधिकारिक लोगो का अनावरण भी किया गया। सीएसआईआर ग्रामसेतु को सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इसके माध्यम से मिशन के तहत चयनित पांच गांवों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, प्रभाव, तकनीकी हस्तक्षेप और उपलब्धियों की निगरानी, समीक्षा और दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा। पोर्टल पर 17 सीएसआईआर प्रयोगशालाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न हस्तक्षेपों की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...