रुडकी, मार्च 27 -- रुड़की, संवाददाता। अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 12:00 से 12:08 बजे तक सूर्य तिलक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया। इस विशेष तकनीक को सीबीआरआई रुड़की की ओर से विकसित किया गया है। इससे एक बार फिर विज्ञान और आस्था के अद्भुत संगम को साकार किया। इस वर्ष का आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि मंदिर निर्माण कार्यों की पूर्णता के बाद यह पहला सूर्य तिलक था। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिकों ने लेंस प्रणाली की गहन सफाई, पुनः संरेखण (री-अलाइनमेंट) और अंशांकन (री-कैलिब्रेशन) किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.