कानपुर, फरवरी 3 -- राजाराम वर्मा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग अधिवक्ता करेंगे। इसके लिए बार और लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्रियों के बीच हुई बैठक में सहमति बनी। हालांकि इस बातचीत में आंदोलन को लेकर कोई रणनीति तय नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन बुधवार को एक बार फिर पूर्व पदाधिकारियों की बैठक बुलाने की तैयारी कर रहा है। बार व लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्रियों के बीच मंगलवार को वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। महामंत्री अमित सिंह की ओर से राकेश तिवारी के साथ घटी घटना पर आंदोलन छेड़ने की बात कही गई। लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने पूर्व में कई अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होने के बावजूद कोई आंदोलन न किए जाने का तर्क रखा। दोनों पक्षों में कानूनी तरीके से मुद्दे का हल निकालने पर विचार-विमर्श हुआ। महामंत्री राजीव यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.