रांची, अगस्त 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि जहां तक सीबीआई जांच की बात है, पूरा देश देख चुका है कि सीबीआई सहित कई लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। केंद्र सरकार पर संस्थाओं के दुरुपयोग के आरोप किसी से छिपे नहीं हैं। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को सीबीआई जांच की मांग करने से पहले भाजपा शासित राज्यों में चल रहे छात्र और युवा आंदोलनों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में, विशेषकर भाजपा शासित प्रदेशों में, युवा अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सड़कों पर हैं। भाजपा नेताओं को दूसरे राज्यों के आंदोलनों पर भी रोशनी डालनी चाहिए और युवाओं की आवाज सुननी चाहिए। झारखंड सरकार ने छात्रों के हित में ठोस निर्णय लेकर यह साबित किय...