सीबीआई वापकोस अधिकारी की बेनामी संपत्तियों की भी कर रही पड़ताल
लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासीबीआई वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (वापकोस), भुवनेश्वर के तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज दुबे की बेनामी संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही है। प्रोजेक्ट के बदले घूसखोरी के मामले में वापकोस के कुछ अन्य तत्कालीन अधिकारियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। सीबीआई आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी पंकज दुबे समेत तीन के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है।सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने उड़ीसा में इमली प्रसंस्करण इकाई का ठेका दिलाने के बदले घूसखोरी के मामले में फरवरी में पंकज दुबे व ठेकेदार बबलू सिंह यादव समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपी पंकज दुबे के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने लखनऊ में एक फ्लैट व भूखंड खरीदा था। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.