सीबीआई ने सीआईएसएफ के तीन लेखा अधिकारियों को घूस लेते पकड़ा
धनबाद, अगस्त 28 -- सीबीआई एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सीआईएसएफ के क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय (आरपीएओ) रांची में पदस्थापित तीन अधिकारियों को Rs.48,400 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारियों में वरिष्ठ लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो, सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार और धनबाद के गांधी नगर सब्जी बागान निवासी सहायक लेखा अधिकारी सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने धनबाद में स्थित सुजीत सिंह के घर के अलावा अन्य दोनों के रांची स्थित पांच ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तकरीबन 22 लाख नकद, जेवरात, जमीन व रियल एस्टेट में निवेश के दस्तावेज, बैंक लॉकरों की जानकारी भी मिली है। बताया जा रहा है कि सुजीत के घर से करीब 10 लाख रुपए नगद सहित लाखों के जेवर मिले हैं। हालांकि बारामदगी के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.