लखनऊ, जुलाई 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सीबीआई ने प्रयागराज में 2002 में आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) द्वारा संरक्षित गढ़वा किले में गार्ड की हत्या कर प्राचीन मूर्ति लूटे जाने की घटना के आरोपी रामनारायण उर्फ हैदर को फतेहपुर से शनिवार को गिरफ्तार किया। वह 24 सालों से पुलिस के हाथ नहीं लगा था। सीबीआई ने उसकी तलाश में खास टीम लगाई थी。

गिरफ्तारी की जानकारी सीबीआई के अनुसार आरोप है कि 21/22 अप्रैल 2002 की रात मुख्य आरोपी विजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में 11 बदमाशों ने संरक्षित गढ़वा किले में धावा बोला था। डकैती के दौरान चौकीदार विनोद कुमार श्रीवास्तव की हत्या कर गई। दूसरे चौकीदार को बंधक बनाकर स्टोर रूम का ताला तोड़ा और भगवान बुद्ध की एक कीमती पत्थर की मूर्ति व अन्य कीमती सामान लूट लिया। मामले में प्रयागराज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।...