नई दिल्ली, जनवरी 8 -- सीबीआई ने वोडाफोन के एक क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर को फर्जी तरीके से बड़ी संख्या में सिम कार्ड जारी करने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधियों का एक गिरोह बड़े पैमाने पर ठगी में करता था। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि वोडाफोन के क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर (नई दिल्ली) बिनु विद्याधरन की कथित भूमिका पिछले साल दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ से सक्रिय एक साइबर अपराधी गिरोह की सीबीआई जांच के दौरान सामने आई थी। इस संबंध में कंपनी से जब प्रतिक्रिया मांगी गई तो उसके प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है तथा हम संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। यह गिरोह भारतीय नागरिकों को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को बड़ी संख्या में एसएमएस सेवाएं प्रदान कर रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.