उरई, दिसम्बर 16 -- एट। लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने मंगलवार दोपहर कस्बा एट के डाकघर के अंदर से दो डाकपालों को 2500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर टीम ने कोंच पोस्ट ऑफिस जाकर डाक निरीक्षक को भी पकड़ा। जिसके कहने पर उक्त दोनों डाकपाल रिश्वत लेने के लिए गए हुए थे। डाक निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एट पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्ट मास्टर ने की थी जिसके ट्रांसफर होने के बाद रिलीव करने के नाम पर डाक निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। एट डाकघर में तैनात पोस्टमैन कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बिहार राज्य पटना जिले में स्थानांतरण हुआ था। इसके बाद उसे रिलीव होना था जिसके एवज में डाक निरीक्षक कोंच प्रतीक भार्गव ने उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कृष्ण कुमार ने पांच हजार रुपये उन्हें पहले दे दिए थे। जब उसने ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.