सीबीआई ने रिश्वत मामले में आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- सीबीआई ने उत्तराखंड के ऋषिकेश से आईआरएस अधिकारी विनय कुमार कांठेती को गिरफ्तार किया। यह मामला महाराष्ट्र की एक पत्थर खनन कंपनी से जुड़े जीएसटी और रॉयल्टी मामले को निपटाने के लिए कथित तौर पर 40 लाख रुपये रिश्वत मांगने से जुड़ा है। वह काफी दिनों से फरार चल रह था। सीबीआई के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपियों को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। 27 अगस्त को की गई कार्रवाई में कस्टम्स हाउस एजेंट नरेंद्र राजपूत को 40 लाख रुपये कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि वह यह रकम सीजीएसटी के अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा और कांठेती की ओर से ले रहा था। कांठेती महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सीजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.