विशेष संवाददाता, मार्च 11 -- Hardoi News: सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोन स्वीकृत कराने के नाम पर घूस लेने के आरोप में हरदोई जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा से जुड़े एक रिकवरी एजेंट को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी एजेंट को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। सीबीआई ने यह कार्रवाई हरदोई जिले की रहने वाले सीमा देवी की शिकायत पर की। शिकायत में बताया गया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण स्वीकृत कराने और खाते से धनराशि निकालने की अनुमति देने के लिए बैंक शाखा प्रबंधक की ओर से 45 हजार रुपये की घूस मांगी जा रही थी। यह रकम रिकवरी एजेंट सुरेश चौधरी के माध्यम से ली जानी थी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.