सीबीआई ने भदोही में बैंक आफ इंडिया के क्रेडिट मैनेजर के ठिकाने पर मारा छापा
लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सीबीआई ने 9.20 करोड़ रुपये के बैंक फ्राड के मामले में भदोही स्थित बैंक आफ इंडिया की एसएसआई ब्रांच के क्रेडिट मैनेजर तौसीफ अख्तर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने मामले में बुधवार को आरोपी तौसीफ के भदोही में निजामपुर स्थित आवास पर छापा मारकर छानबीन की। आरोपी तौसीफ वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं।
जांच के दौरान मिली जानकारी सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने संपत्तियों से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनके आधार पर आगे की पड़ताल की जा रही है। सीबीआई की टीम नोट गिनने की मशीन भी साथ ले गई थी। हालांकि जांच एजेंसी ने घर से नकदी बरामद होने की जानकारी साझा नहीं की है।
आरोप और शिकायत सीबीआई के अनुसार, मामले में बैंक आफ इंडिया के डिप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.