सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- सीबीआई ने आईएलएंडएफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (आईईडीसीएल), उसके पूर्व प्रबंध निदेशक और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी पर केनरा बैंक को 212.34 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। आरोप है कि तत्कालीन सिंडिकेट बैंक की लंदन शाखा ने पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का टर्म लोन भी दिया था। इस कर्ज का उद्देश्य उधार लेने वाली कंपनी की विशेष परियोजनाओं के लिए बनाई गई इकाइयों की मौजूदा और नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे ऋण देना था। आरोप लगाया गया कि कंपनी ने अपनी खराब वित्तीय स्थिति को छिपाने के लिए वित्तीय आंकड़ों को गलत तरीके से पेश किया। यह भी पढ़ें- सिकिदिरी प्रोजेक्ट में 21 करोड़ के घोटाले में कसा शिकंजा, बिजली बोर्ड के पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.