हरदोई, मार्च 11 -- कछौना (हरदोई), संवाददाता। बीएसपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद कछौना कस्बा क्षेत्र के गांव निर्मलपुर सपहिया से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उन्हें रेलवे के गेस्टहाउस में ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। वह वर्ष 2025 में करीब सात महीने तक बसपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं।बताते हैं कि क्षेत्र के गांव निर्मलपुर सपहिया में पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। तभी दिल्ली नंबर की एक और लखनऊ नंबर की दो गाड़ियां वहां पहुंचीं। इस टीम के सदस्यों ने सुरेश चंद्र चौधरी और उनके एक साथी को कब्जे में लेकर अपने साथ कार में बिठा लिया। इसके बाद मोबाइल जमा करा लिए। दोनों को रेलवे के कछौना कस्बा स्थित गेस्टहाउस में लेकर पहुंचे। जहां देर शाम तक उनसे प...