विशेष संवाददाता, मार्च 11 -- Hardoi News: सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोन स्वीकृत कराने के नाम पर घूस लेने के आरोप में हरदोई जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े एक रिकवरी एजेंट व बसपा नेता को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी एजेंट को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। सीबीआई ने यह कार्रवाई सीमा देवी की शिकायत पर की है। बैंक मैनेजर पर आरोप है कि पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर पैसे निकालने की अनुमति देने के लिए 45 हजार रुपये की घूस मांग रहे थे। यह घूस शाखा प्रबंधक की ओर से रिकवरी एजेंट सुरेश चौधरी के जरिये मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने एजेंट सुरेश चौधरी को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.