नई दिल्ली, अगस्त 21 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर रेलवे के पूर्व सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और उनकी पत्नी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के मामले में एफआईआर दर्ज की। सीबीआई ने तत्कालीन सीनियर डीईई/जी, उत्तर रेलवे साकेत चंद श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सौम्या श्रीवास्तव के खिलाफ कथित आपराधिक कदाचार और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में नियमित मामला दर्ज किया। जांच के दौरान साकेत चंद श्रीवास्तव ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर 4.87 करोड़ रुपये की संपत्ति कथित तौर पर अर्जित की। यह संपत्ति उनकी ज्ञात और वैध आय के स्रोतों से अधिक थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...