सीबीआई ने गोदाम मैनेजर के पैतृक आवास में की छापेमारी
हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । सीबीआई ने केंद्रीय भंडार निगम हजारीबाग के गोदाम मैनेजर रवि रंजन कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी के बिहार स्थित औरंगाबाद जिले के पैतृक आवास पर छापेमारी की है। आरोपी रवि रंजन पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता (ठेकेदार) से उसके पहले से आवंटित कार्य को जारी रखने देने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और मैनेजर को रिश्वत की रकम लेते समय दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम शुक्रवार शाम को औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव खंडा पहुंची। यह भी पढ़ें- बारूण प्रखंड के खंडा गांव में पहुंची सीबीआई की टीम छापेमारी के दौरान सघन तलाशी ली गई। सीबीआई अधिकारियों ने आवास की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.