सीबीआई ने एलयूसीसी घोटाले में 25 करोड़ की 23 संपत्तियां अटैच की
लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सीबीआई ने मेसर्स लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-आपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले के आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपियों की 23 संपत्तियां अटैच की है। यह संपत्तियां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मुंबई में स्थित हैं। सीबीआई के मुताबिक आरोपियों ने चिटफंड धोखाधड़ी के जरिए अर्जित धन से यह संपत्तियां बनाई है। उत्तराखंड की 6, उत्तर प्रदेश की 16 तथा मुबंई की संपत्ति शामिल है। सीबीआई ने 2025 में कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड में दर्ज कई एफआईआर को हाथ में लेकर जांच शुरू की थी। आरोप लगाया गया था कि करीब 1.60 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को झांसा देकर करीब 419 करोड़ रुपये के फंड का दुरुपयोग किया गया। यह भी पढ़ें- एलयूसीसी चिटफंड घोटोले में सीबीआई ने 25 करोड़ की 23 संपत्तियां कुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.