सीबीआई ने एपीओ समेत दोनों रेलकर्मियों को भेजा जेल
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सहायक लोको पायलट दंपती का एक जगह ट्रांसफर करने के लिए घूस मांगने के आरोप में पकड़े गए प्रयागराज मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र मणि त्रिपाठी को सीबीआई ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।इधर, प्रयागराज मंडल में भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद खलबली मची रही। एनसीआर के जीएम ने इस प्रकरण को संज्ञान में लिया है। दोनों के खिलाफ निलंबन की विभागीय कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.