नई दिल्ली, जुलाई 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुंबई ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) की मुंबई और कोलकाता इकाइयों के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 53 संरक्षित वन्यजीवों और पक्षियों को तस्करों के कब्जे से सुरक्षित बचाया गया तथा छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद किए गए वन्यजीवों में 15 स्लो लोरिस, 2 बिंटुरोंग, 28 स्टार कछुए (स्टार टॉरटॉइज), 6 मिस्री गिद्ध (इजिप्शियन वल्चर) और 2 शिकरा पक्षी शामिल हैं। ये सभी प्रजातियां वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 (शेड्यूल-I) में सूचीबद्ध हैं, जिन्हें भारत में सर्वोच्च स्तर का कानूनी संरक्षण प्राप्त है। अधिकारियों ने बताया कि ख...