गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। करोड़ों की साइबर ठगी की जांच में खुद के फंसने के डर से युवक ने अपने दोस्त की ट्रेन से धक्का देकर हत्या कर दी। 16 सितंबर को गोशाला चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद विजयनगर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूली तो पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के कल्याणपुर खास गांव निवासी जगदीश कुमार के बेटे भारत सिंह के खिलाफ साइबर ठगी से संबंधित जांच चल रही थी। जगदीश के मुताबिक नौ सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे सीबीआई दिल्ली की टीम उनके घर पहुंची थी। टीम ने भारत से पूछताछ करने के साथ घर की तलाशी ली। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिल...