रांची, अगस्त 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान छात्र और अभ्यर्थी #cbiforjpscjssc हैशटैग के साथ अपनी मांग को सोशल मीडिया पर उठाएंगे। यह अभियान सीबीआई जांच की मांग को लेकर चलाया जाएगा। छात्रों ने कहा कि मंच का उद्देश्य जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं से जुड़े कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्रों के पक्ष और उनकी मांगों को न्यायालय तक पहुंचाना है। मंच का कहना है कि जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं से जुड़े मामलों को लेकर अभ्यर्थियों के बीच कई सवाल और असंतोष हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष और विश्वसनीय जांच जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...