नैनीताल, जनवरी 4 -- नैनीताल, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मामले में वीवीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग उठाई गई। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक ने आरोप लगाया, कि सरकार आज तक मामले में शामिल वीवीआईपी का नाम उजागर नहीं कर रही है और साक्ष्य बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिए गए। नैनीताल विधायक ने भी इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया, कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा और वीवीआईपी को जेल नहीं भेजा जाएगा, तब तक कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन पूरे प्रदेश में जारी रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी साहू के मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.