सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों ने चलाया डिजिटल अभियान
रांची, अगस्त 30 -- रांची। रिफॉर्म मंच के आह्वान पर छात्र-छात्राओं ने रविवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपीएससी-जेएसएससी के खिलाफ व्यापक डिजिटल अभियान चलाया। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चले अभियान में हजारों छात्रों व परीक्षार्थियों ने हैशटैग #CBIForJPSCJSSC के साथ पोस्ट किए। मंच के प्रतिनिधि पीयूष ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए स्वतंत्र जांच बेहद जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.