बरेली, दिसम्बर 1 -- साइबर ठगों ने महानगर निवासी व्यक्ति को सीबीआई के नाम पर धमकाया और केस फाइल बंद कराने के नाम पर करीब एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महानगर में उदयन पार्ट दो निवासी सैयद शमीम हुसैन नकवी को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 68 हजार 459 रुपये की ठगी कर ली। शमीम हुसैन ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर को अनजान नंबर से उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल की गई। कॉलर ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए धमकाया कि उनके खाते से हवाला की रकम का लेनदेन हुआ है। एक घंटे में पुलिस द्वारा उन्हें घर से गिरफ्तार कराने की धमकी दी गई। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं करने को कहा तो केस फाइल बंद कराने को कहा और इसका खर्च 15 हजार रुपये बताया। डर के चलते शमीम हुसैन ने उसके बताए नंबर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.