सीबीआई के नाम पर ठगी के अपराधी पकड़ से बाहर
बगहा, अप्रैल 1 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के सुप्रिया रोड में व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद से विगत 25 मार्च को सीबीआई अधिकारी बता आभूषण ठगने वाले अपराधी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर हैं। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है। तकनीकी शाखा की टीम भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। शीघ्र ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विदित हो कि 25 मार्च की सुबह साढ़े नौ बजे अमरनाथ प्रसाद बाइक से छावनी चूड़ियां माई मंदिर के समीप से केक और मिक्चर के पैकेट लेकर सुप्रिया रोड होते हुए पिपरा जा रहे थे। 10:15 बजे मोटानी पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक पर सवार चार अपराधी आए और उनकी बाइक रुकवा दिया। चारों ने अपराधियों ने स्वयं को सीबीआई से होने की बात कह अमरनाथ प्रसाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.