गढ़वा, सितम्बर 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और सुर्खियों में बने रहने के लिए लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष शंभु राम ने कहा कि भाजपा छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रूप देने का काम कर रही है। उन्होंने टाउनहॉल कार्यक्रम को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों की बात करने वाले नेताओं के कार्यक्रम में छात्र शामिल नहीं थे। भाजपा छात्रों को सीबीआई के नाम पर गुमराह कर रही है। वहीं झामुमो केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने विधायक पर क्षेत्र और जनता के हित में काम करने के बजाय अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Palamu News: सीबीआई जांच की मांग राजनीतिक स्टंट : झामुमो उन्होंने कहा कि विधाय...