आदित्यपुर, सितम्बर 17 -- चांडिल। झारखंड में जेपीएससी समेत तमाम परीक्षाओं में कदाचार और धांधली हुई है। जिसमें राज्य सरकार के लोगों का संरक्षण प्राप्त है। जेपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में करोड़ों रुपया का अवैध कारोबार हुआ है। इस मामले की जांच में सीबीआई की अगर एंट्री होती है तो कई बड़े राज खुलेंगे। यह बातें जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने बुधवार को चांडिल के घोड़ानेगी मैदान झारखंडी खातियान संघर्ष समिति की ओर से आयोजित करम परब में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। लोगों को संबोधित करते जयराम महतो ने कहा कि राज्य सरकार बालू और कोयला तो बेच ही रही है। छात्रों के भविष्य को ना बेचे। उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण से अब तक 26 वर्षों में मात्र 10 से 15 फीसदी ही विकास हुआ है। अभी और बहुत बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि पूर...