गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम के पॉश इलाके साउथ सिटी-2 में रहने वाले एक व्यक्ति को अपराधियों ने चार दिनों तक सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया रखा और केस दर्ज करने व जेल भेजने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकासत पर साइबर थाना पूर्व में मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगी का तरीका पुलिस को दी गई शिकायत में साउथ सिटी-2 निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जून को उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का बड़ा अधिकारी बताया। ठगों ने पीड़ित को झांसा दिया कि उनके नाम से कोई अवैध कृत्य या संदिग्ध पार्सल पकड़ा गया है, जिसमें उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने वाला है।

डिजिटल अरेस्ट की प्रक्रिया डराने के लिए आरोपिय...