इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। खुद को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताकर साइबर ठग ने नगर पालिका से रिटायर क्लर्क को डराकर 5.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। नौ दिनों तक फोन और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए उन्हें गुमराह किया गया और आधार कार्ड के दुरुपयोग का मामला बताकर कार्रवाई का भय दिखाया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौरंगाबाद स्थित एसडी फील्ड निवासी मुकेश कुमार सक्सेना अगस्त 2025 में नगर पालिका से क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने साइबर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ फरवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली स्थित सीबीआई का इंस्पेक्टर विशाल शर्मा बताते हुए उनसे बातचीत शुरू की। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.