मेरठ, मई 8 -- पिछले कुछ समय से केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के दफ्तरों में रिश्वत के मामलों को लेकर कार्रवाई हो रही है। सीबीआई ने दो साल में सीजीएचएस एवं सीजीएसटी के दफ्तरों में दो बार कार्रवाई कर रिश्वत लेते अधिकारियों एवं उनके निजी सहायकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल सात दिन में ही सीबीआई की टीम की ओर से दो बड़ी कार्रवाई की गई तो केंद्रीय विभागों के दफ्तरों में अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक में खलबली मच गई। गुरुवार को सीबीआई टीम मेरठ के मंगलपांडेनगर स्थिति सीजीएसटी दफ्तर से रिश्वतखोरी के मामले में सीजीएसटी अधीक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर ले गई। बुधवार रात भी सीबीआई टीम सीजीएसटी कार्यालय के आसपास रही, ट्रैप करने के बाद गुरुवार को सीबीआई दोनों को साथ लेकर गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपना काम करना ...