सीबीआई, दिल्ली पुलिस का दिखाया डर; डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से 66 लाख की ठगी
पटना, अक्टूबर 17 -- पटना, वरीय संवाददाता। बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर अपराधियों ने दिल्ली पुलिस और सीबीआई का अधिकारी बता डिजिटल अरेस्ट किया और 66.80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। बेटे के पास जाने पर पीड़ित ने पटना साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित के अनुसार, उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राजेश प्रधान बताते हुए खुद को दिल्ली पुलिस का कर्मी बताया। इसके बाद उसने पीड़ित की बात सुनील कुमार नामक व्यक्ति से कराई, जिसे पुलिस अधिकारी बताया गया। कथित अधिकारियों ने पीड़ित को डराते हुए कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक बैंक खाते से 6.80 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का उनपर मामला दर्ज है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.