साहिबगंज, सितम्बर 10 -- साहिबगंज। जेपीएससी व जेएसएससी प्रतियोगिता परीक्षा में कथित गड़बड़ी की सीबीआइ जांच, छात्रों की हितों की रक्षा व छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा की ओर से यहां कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने किया। घेराव आंदोलन में मुख्यरूप से भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राजमहल पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, बोरियो पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने पूर्वी फाटक स्थित भगत सिंह चौक के पास सभाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। वहां से भाजपा कार्यकर्ता जुलूस लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए समाहरणलय गेट तक पहुंचे। मौके पर वरीय भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों के सम्मान व उनके भविष्य को लेकर सड़क प...