सीपेट में कौशल प्रशिक्षण का उद्घाटन
लखनऊ, अगस्त 1 -- सीपेट लखनऊ में एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से प्रायोजित चार माह के आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को हुआ। इसमें एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना के प्रभावित गांवों के साठ युवाओं को आधुनिक तकनीकी और व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद रोजगार में सहयोग भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं। अध्यक्षता संयुक्त निदेशक विवेक कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण प्रताप सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.