वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। होली के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस थाना, चौकी, पुलिस लाइन से अफसरों के आवास पर होली खेली गई। सीपी आवास पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की जुटान थी तो थाने और चौकियों में कपड़ा फाड़ होली में पुलिसकर्मी डूबे दिखे। रंगों से सराबोर पुलिसकर्मी होली गीतों पर थिरकते नजर आए।पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के आवास पर रंग, अबीर-गुलाल की होली खेली गई। फाग गीत के बीच अफसर से पुलिसकर्मी तक मस्ती में रहे। यहां डीएम सत्येंद्र कुमार, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर पहुंचे थे। इस दौरान संगीत, लोकगीत एवं नृत्य का संगम देखने को मिला। पुलिस आयुक्त ने होली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा की। उधर पुलिस लाइन के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.