नैनीताल, मई 3 -- नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में ड्यूटी में तैनात सीपीयू पुलिस टीम ने एक महिला पर्यटक को उसका खोया हुआ मोबाइल फोन वापस लौटाया। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक दीवान सिंह मेहरा एवं कांस्टेबल रोहित सिंह को रविवार को ड्यूटी के दौरान एक सैमसंग मोबाइल फोन (करीब 25000 रुपये कीमत) मिला। मोबाइल के कवर में 1500 रूपये नगद एवं आधार कार्ड भी प्राप्त हुआ। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आधार कार्ड के माध्यम से संबंधित महिला व परिजनों से संपर्क स्थापित किया। महिला को मौके पर बुलाकर मोबाइल फोन, नगद धनराशि एवं आधार कार्ड सकुशल सुपुर्द किया। महिला ने सीपीयू का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.