सीपीयू अभियान के तहत बुजुर्ग और दिव्यांगों तक पहुंची पुलिस
गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) अभियान के तहत बुधवार को पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृद्ध, असहाय और दिव्यांग नागरिकों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं। एडीजी गोरखपुर जोन की पहल पर चलाए जा रहे इस अभियान में एसपी सिटी निमिष पाटील के निर्देशन में पुलिसकर्मी गांवों और मोहल्लों में पहुंचे। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों का हालचाल जाना तथा उनकी आवश्यकताओं और शिकायतों की जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक पहुंच बनाकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.