गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। सीबीएसई संबद्ध सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और सरकारी पीएम श्री (पीएमएस) स्कूलों के शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सीबीएसई की अनिवार्य सीपीडी (सतत व्यावसायिक विकास) प्रशिक्षण के नाम पर किसी भी शिक्षक से व्यक्तिगत रूप से शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही उन्हें अपने निजी खर्च पर पंजीकरण कराने के लिए बाध्य किया जाएगा। विभाग के संज्ञान में यह मामला आया था कि कुछ स्थानों पर शिक्षकों को सीबीएसई पोर्टल पर स्वयं के खर्च पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन करने के निर्देश दिए जा रहे थे। इस पर सख्ती दिखाते हुए शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों पर तत्काल रोक लगाई जाए। गुरुग्राम के जिला शिक्षा अधिकारी ...