समस्तीपुर, फरवरी 26 -- समस्तीपुर। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस), ताजपुर रोड, में गुरुवार को विज्ञान सह कला एवं पुरातन वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान मॉडल, कृषि यंत्र, सोलर एनर्जी, सौर मंडल एवं ऐतिहासिक वृत्तांत पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया। पुरातन सामग्रियों में 100 वर्ष पुराने सिक्कों, घड़ियों, आभूषणों एवं डाक टिकटों के संग्रह को देखकर लोग हतप्रभ रह गए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक मो. आरिफ ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब हम सर्वांगीण शिक्षा की बात करते हैं तो बात किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रह जाती। कक्षा से अलग खेल, पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों के साथ कला एवं संस्कृति आधारित गतिविधियां भी स्वाभाविक रूप से उसमें अन्तर्निहित होती हैं। प्रतिभागी छात्रों में शिवम, आदित्य, व...